मुंबई में  दशहरा की सुबह बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बांद्रा वर्ली सी लिंक पर 4 कार और एंबुलेंस की एक साथ भीषण टक्कर हो गई जिसमें अब तक 5 लोगों की मौत हुई है और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को ICU में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर सभी को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं 12 लोग मामूली रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

जानकारी के मुताबिक बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एक गाड़ी पहले से दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसके घायलों को लेने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया था।  लेकिन इस से पहले की घायलों को एम्बुलेंस लेकर जाती  तीन और गाड़ियां एम्बुलेंस और पहले से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से टकरा गईं।  इसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद वहां राहत बचाव की टीम पहुंची। फिर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अब इस घटना की जांच में जुट गई है।

मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुए हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि  लोगों की मौत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मैं आशा करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे शीघ्र स्वस्थ हों।