भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को लगभग 450 अंक तेजी के साथ खुले। बाजार खुलने के समय सेंसेक्स 443.89 अंकों की मजबूती के साथ 58509.36 अंकों पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं निफ्टी 134 अंकों की तेजी के साथ 17408 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। 

भारतीय शेयर बाजार दशहरा (5 अक्टूबर)  पर बंद रहा। उससे एक दिन पहले मंगलवार 4 अक्टूबर को बाजार में बंपर तेजी देखने को मिली था। सेंसेक्स 1276 अंक की तेजी के साथ 58,065 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 386 अंक बढ़कर 17,274 पर बंद हुआ था।