आयोजन समिति के अध्यक्ष शीवकरण ( लाला ) नागदा एवं कार्यक्रम के संयोजक संजय व्यास को नियुक्त किये..! 
 

 नमन जैन
 मनासा ब्यूरो 
 मनासा
   प्रतिवर्षानुसार, इस वर्ष भी परशुराम सेना मनासा द्वारा, नवरात्रि गरबा उत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाने की तैय्यारी शुरू कर दी हे.! ज्ञात हो की कोरोना के चलते विगत दो वर्षो से त्योहारों से रोनक सी गायब हो गयी थी, इसी के चलते आज परशुराम सेना मनासा की एक बैठक, रखी गयी जिसमे ब्राह्मण समाज के सभी वरिष्ठ जनो, एवं पदाधिकारियों द्वारा आयोजन को लेकर सुझाव बताये गये.! नवरात्रि गरबा उत्सव के नो दिवसीय आयोजन ब्राह्मण समाज धर्मशाला मनासा में आयोजित होंगे, कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने एवं व्यस्थाओं के संचालन को लेकर अलग अलग समितिया बनाई गयी, जिसमे समाज के सभी वरिष्ठ जनो, युवाओ एवं परशुराम सेना के पदाधिकारियों को स्थान दिया गया हे.! साथ ही नवरात्रि गरबा उत्सव आयोजन को लेकर, सर्वानुमति से समिति अध्यक्ष शीवकरण ( लाला )  नागदा एवं कार्यक्रम के संयोजक संजय व्यास को नियुक्त किया गया हे.! बैठक में परशुराम सेना संरक्षक सुनील यजुर्वेदी, अध्यक्ष ललीत ओझा, डा. रमेश जोशी, अजय  तिवारी, कैलाश जोशी, अनूप व्यास, गिरीश भट्ट, मोहित  जोशी, महेश भट्ट, महेंद्र उपाध्याय, मनीष व्यास, सुनील शर्मा, राहुल नागदा, विशाल व्यास, पंकज शर्मा, दशरथ जोशी, राजू जोशी, आदि ब्राह्मण समाज के सभी वरिष्ठ जन एवं पदाधिकारि मौजूद थे.!