मनासा   मनासा.नगर के गांधी चोक पर गाधी चौक गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन करवाया गया। कवि सम्मेलन की शुरूआत कवियित्री नम्रता नमिता ने सरस्वती वंदना के साथ की। हास्य कवि गोपाल धुरंधर ने अपनी मालवी कविताओं से श्रोताओं का खुब मनोरंजन कर तालिया बटोरी। गोपाल धुरधंर ने कहा कि एमपी का मतलब "महान पुरूष होता है जो कही नहीं ठगाता हे" साथ ही पाकिस्तान का नाम मैं क्या लू, पाकिस्तान में जितने लोग रहते है उससे अधिक तो हमारे यहा पर रोजडे हैं। वही लाफ्टर किंग मुन्ना बैटरी ने उपस्थित श्रोताओं को अपनी कविताओं से हंसाते हुए खुब तालिया बटोरी। इस दोरान कवि सम्मैलन के मंच संचालक कवि लोकेश जाया धार एवं कवियित्री नम्रता नमिता की नोकझोंक ने भी जनता का खुब मनोरंजन किया। कवि सम्मैलन में कवि दादू प्रजापति मनासा, सुरेश शर्मा मनासा, लोकेश जाया धार हास्य, सुमित सिंह वीर रस, विजय विचित्र सतवास हास्य ने भी कविता पाठ कर जनता का खुब मनोरंजन किया। कवि सम्मैलन में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी, मनासा बारएसोसिएशन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक गेहलोद, अध्यक्ष प्रॉपर्टी संघ एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र श्याम सोनी, पार्षद प्रतिनिधि लाला राठौड़, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज सोनी सहित बडी संख्या में मनासा नगर एवं आसपास के ग़ामीण क्षैत्रों की जनता उपस्थित थी।